जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विधान परिषद चुनाव के बूथों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विधान परिषद चुनाव के बूथों का किया निरीक्षण


फर्रुखाबाद, 12 अक्तूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साेमवार काे विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत एम0आई0सी0, फतेहगढ़ तथा क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज, फर्रुखाबाद में बनाए गए बूथों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा बूथों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759730 Articles

Share this story