उप्र विधान परिषद चुनाव : एक स्नातक तथा पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित

WhatsApp Channel Join Now
उप्र विधान परिषद चुनाव : एक स्नातक तथा पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित


लखनऊ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक व छह शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार एक स्नातक तथा पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है। उप्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चार सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए हैं और सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई हैं।

घोषित परिणाम

1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी)2. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी) 3. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) 4. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉo आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी) 5. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) 6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डाo हरि सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी)------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768015 Articles

Share this story