उप्र विधान परिषद चुनाव 2026:  केशव प्रसाद मौर्य ने की 'पहले मतदान, फिर जलपान' की अपील

WhatsApp Channel Join Now
उप्र विधान परिषद चुनाव 2026:  केशव प्रसाद मौर्य ने की 'पहले मतदान, फिर जलपान' की अपील


लखनऊ, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में आज हो रहे स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहा, पहले मतदान, फिर जलपान ! उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव- 2026 में सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

केशव प्रसाद मौर्य ने लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की कीमत पर जोर देते हुए लिखा, आपकी जागरूक भागीदारी ही सशक्त लोकतंत्र का आधार है। आइए, अपने मत के महत्व को समझते हुए लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

गौरतलब है कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 11 सीटाें पर हो रहे इन चुनावों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765293 Articles

Share this story