शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री


- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

- निर्वाचित प्रतिनिधि शिक्षकों/स्नातकों के हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में देंगे महत्वपूर्ण योगदान: सीएम

लखनऊ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे।

यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

23 अक्टूबर को हुआ था मतदान

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के छह शिक्षक व पांच स्नातक क्षेत्रों से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए मतदान हुआ था। 27 अक्टूबर से मतगणना प्रारंभ हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768577 Articles

Share this story