विधायक सुनील पटेल ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, गिरवाई विद्यालय की दीवार

WhatsApp Channel Join Now
विधायक सुनील पटेल ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, गिरवाई विद्यालय की दीवार


वाराणसी, 24 सितम्बर(हि.स.)। वाराणसी में अपना दल से रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने गुरुवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के रमना गांव में सड़क और प्राथमिक विद्यालय में बन रहे कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक डॉ सुनील पटेल ने कहा कि सड़क का गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण होगा, तभी जनता को प्रसन्नता होगी। अभी प्राथमिक विद्यालय परिसर में बन रहे कक्ष की दीवार को गिराया जा रहा है, दीवार की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई गई।

विधायक ने कहा कि रमना गेट से नरोत्तमपुर तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। इसकी अनुमानित लागत 11 करोड़ 47 लाख रुपये है। इस सड़क में स्ट्रीट लाइट लगाने और सुंदरीकरण का काम भी प्रस्तावित है। सड़क में 15 सेंटीमीटर तक गिट्टी की परत होनी चाहिए, लेकिन इसकी गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, आनंद प्रकाश, विनोद पटेल, विकास, राजू समेत कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story