विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया जनसेवा शिविर का शुभारंभ, वृद्धा पेंशन के मामलों को सुना

WhatsApp Channel Join Now
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया जनसेवा शिविर का शुभारंभ, वृद्धा पेंशन के मामलों को सुना


विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया जनसेवा शिविर का शुभारंभ, वृद्धा पेंशन के मामलों को सुना


वाराणसी, 29 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंगलवार को रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क, जनसुनवाई और जनसेवा शिविर के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सुबह से शाम तक में सीतापुरी कॉलोनी में घर-घर पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना, श्यामा उपवन में जनसुनवाई कर समस्याएं सुनीं। साथ ही ग्राम सभा भीटी में ‘सेवा और संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसेवा शिविर का शुभारंभ किया।

सीतापुरी कॉलोनी में नवीन स्कूल के पास से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कई स्थानों पर लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं जानीं। स्थानीय नागरिकों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा सड़क एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा और संकल्प’ अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा भीटी में आयोजित जनसेवा शिविर का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रमों में डॉ. रीना सोनकर, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, कुलदीप सेठ, आलोक सिंह, संजय सोनकर, जितेंद्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, दिव्यांश केसरी, गोविंद मौर्य, स्वयं श्रीवास्तव, कृष्ण गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story