वाराणसी : विधायक ने पार्कों में लाइट और सुंदरीकरण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : विधायक ने पार्कों में लाइट और सुंदरीकरण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश


वाराणसी, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दक्षिणी विधानसभा में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के 29वें दिन रविवार को विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने मध्यमेश्वर मंडल के ईश्वरगंगी वार्ड में भ्रमण और जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर सफाई कार्य करते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ नीलकंठ ने भरत मिलाप कॉलोनी पार्क में लाइट एवं महेश नगर पार्क के सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पार्कों में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इसी दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पांच वृक्ष लगायें। वार्ड प्रवास कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से वार्ता की और क्षेत्रीय समस्याओं को सुना। क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story