काशी विश्वनाथ मंडल में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने झाड़ू लगाकर किया स्वच्छता कार्य
वाराणसी, 08 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को वार्ड प्रवास कार्यक्रम के 21वें दिन श्री काशी विश्वनाथ मंडल के विंदुमाधव वार्ड में स्वच्छता कार्य किया। विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ गलियों में झाड़ू लगाई और एकत्र कूड़े को नगर निगम कर्मियों के माध्यम से हटवाया गया।
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र दक्षिणी विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विंदुमाधव वार्ड में स्वच्छता कार्य किया गया और स्थानीय लोगों से जनसंपर्क हुआ। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने समस्याएं बतायी, जिनका
मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण कराया गया। अधिकारियों को आगामी दिनों में भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया है। इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए पांच वृक्ष भी लगाये गये।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

