विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने खोला विकास का पिटारा, छह करोड़ नौ लाख की कार्य योजनाओं का शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने खोला विकास का पिटारा, छह करोड़ नौ लाख की कार्य योजनाओं का शिलान्यास


वाराणसी, 23 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी में दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को विकास का पिटारा खोल दिया। विधायक डॉ. नीलकंठ ने आदि विश्वेश्वर वार्ड, गोला दीनानाथ वार्ड, बिंदु माधव वार्ड, प्रहलाद घाट वार्ड एवं काल भैरव वार्ड में छह करोड़ नौ लाख लागत के विभिन्न कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया। इस कार्य में आदि विश्वेश्वर वार्ड एवं गोला दीनानाथ वार्ड के सभी आंतरिक गलियों का पुनर्निर्माण नई तकनीक से किया जाएगा, जिससे गलियों में रहने वाले चूहा पाल न कर सके। इसके तहत सभी गलियों में नीचे पीसीसी कर पत्थर लगाए जाएंगे। इसके अलावा काल भैरव से प्रह्लाद घाट को जोड़ने वाली सड़क यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ सड़क पर लगी पटिया ख़राब हो गई थी और चलने में असुविधा हो रही थी। पटिया के जगह पूरी सड़क को सीसी रोड में बदला जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दक्षिणी विधानसभा में सभी कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। सभी सड़के ठीक होगी, सभी गालियां सुंदर होगी एवं दक्षिणी विधानसभा को समस्या मुक्त विधानसभा बनाने का प्रयास शुरू हो गया है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, गोपाल गुप्ता सहित पार्षद गण में इंद्रेश सिंह, संजय केसरी, अंकुर मेहरोत्रा, अनंत गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज यादव, अभिजीत भारद्वाज, राहुल मिश्रा, प्रियांशु तिवारी, संदीप केसरी सोनू, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story