चिर परिचित अंदाज में साइकिल से निकले विधायक सौरभ, बताया - दिनचर्या का हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
चिर परिचित अंदाज में साइकिल से निकले विधायक सौरभ, बताया - दिनचर्या का हिस्सा


वाराणसी, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार की सुबह अपने चिर परिचित अंदाज में ईंधन बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव अपने महमूरगंज स्थित आवास से नेवादा तक साइकिल से निकले। साइकिल चलाते समय रास्ते में मिलने वाले लोगों का विधायक ने हाल-चाल पूछा और इस दौरान विधायक के सहयोगी अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाते रहे।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के पालन में प्रतिदिन साइकिल से वह जनसंपर्क पर जाते हैं। हमारे लिए यह संकल्प पालन प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि दिनचर्या का अंग है। साइकिल चलाकर स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और मूड भी ठीक रहता है। जनसंपर्क वाले क्षेत्र में पहुंचकर फिर वह साइकिल से उतर के पैदल जनसंपर्क करते हैं, इस जनसंपर्क कार्यक्रम का नाम विधायक आपके घर रखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story