विधायक डॉ. नीलकंठ ने बनारसी बोली में पूछा जनता का हालचाल, महिलाओं ने की पुष्प वर्षा

WhatsApp Channel Join Now
विधायक डॉ. नीलकंठ ने बनारसी बोली में पूछा जनता का हालचाल, महिलाओं ने की पुष्प वर्षा


वाराणसी, 20 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी के दक्षिणी विधानसभा में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के 33 वें दिन प्रहलाद घाट वार्ड में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को स्वच्छता कार्य करते हुए जनसंपर्क किया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बनारसी अंदाज में क्षेत्र की जनता की कुशल क्षेम पूछी और विकास कार्यों के संबंध आदेश देने की अपील करते रहे। विधायक ने जनता से कहा कि 'का आदेश बा, कउनो समस्या ह त बताई'। कौनों काम ह त बताई। सब ठीक बा।

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बनारसी बोली- बानी में बातचीत की तो प्रहलाद घाट के स्थानीय लोगों ने भी उसी अंदाज में उत्तर दिया। लोगों ने कुछ समस्याएं बताईं और विधायक ने तत्काल ही अधिकारियों को उसके समाधान का निर्देश दिया। एक स्थान पर मलबा देखकर विधायक भड़क गए और तत्काल उसे हटाने के लिए कहा।

प्रहलाद घाट वार्ड में जनसंपर्क के दौरान महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का स्वागत किया। वार्ड प्रवास कार्यक्रम में विधायक ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रम में पांच पाैधे लगाये। जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी हाथों में झाड़ू लिए विधायक के साथ उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story