फिरोजाबाद पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए 106 खोए हुए मोबाइल

WhatsApp Channel Join Now
फिरोजाबाद पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए 106 खोए हुए मोबाइल


फिरोजाबाद, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की सर्विलांस एवं जनपद पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने संबंधी दर्ज शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 19 लाख के 106 मोबाइलों को बरामद कर उनके आवेदकों के सुपुर्द किए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाँग्हे ने बताया कि जनपद में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार ने जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल, पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 106 मोबाइल भिन्न-2 कम्पनियों के बरामद किए है। जिन्हें उनके आवेदकों के सुपुर्द किया गया है। बरामद किए गये मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है।

एसएसपी ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 1276 मोबाइल भिन्न-2 जनपद, राज्यों की पुलिस के साथ समनवय स्थापित कर बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किये जा चुके है। पीड़ितों द्वारा अपने गुम हुए मोबाइल पाकर फिरोजाबाद पुलिस का आभार प्रकट किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story