नवरात्र मेला में यात्रियों को राहत, मीरजापुर-लखनऊ के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
नवरात्र मेला में यात्रियों को राहत, मीरजापुर-लखनऊ के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन


मीरजापुर, 18 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के दौरान विंध्याचल धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी सूचना अनुसार मीरजापुर-लखनऊ के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 04113-04114 मीरजापुर-लखनऊ-मीरजापुर अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी 04113 मीरजापुर से 19 मार्च से 2 अप्रैल तक कुल 15 फेरों में चलाई जाएगी। वहीं गाड़ी 04114 लखनऊ से 20 मार्च से 3 अप्रैल तक 15 फेरों में संचालित होगी।

इस विशेष ट्रेन में 12 मेमू कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस अतिरिक्त ट्रेन के संचालन से नवरात्र मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story