मीरजापुर : बाइक सिखाने का झांसा देकर 11 वर्षीय बालक को ले जाने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : बाइक सिखाने का झांसा देकर 11 वर्षीय बालक को ले जाने का आरोप


मीरजापुर, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम चाय की दुकान से 11 वर्षीय बालक को बाइक सिखाने का झांसा देकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजन ने कामापुर कला निवासी पिंटू हरिजन पर बालक को अगवा करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

सेमरी निवासी केशव बिंद का पुत्र प्रिंस सोमवार शाम करीब चार बजे महाशक्ति इंटर कॉलेज के पास मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग स्थित अपनी चाय की दुकान पर था। परिजनों के मुताबिक, आरोपित युवक पिछले पांच दिनों से दुकान पर चाय पीने आ रहा था। इस दौरान उसने परिवार से जान-पहचान बढ़ा ली थी। आरोप है कि वह बालक के पिता के सामने ही उसे बाइक चलाना सिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद प्रिंस वापस नहीं लौटा। परिजन ने बालक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आशंका जताई कि बालक को ले जाने के पीछे रुपये वसूलने की मंशा हो सकती है। गैपुरा चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बालक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस सक्रिय है और मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story