मीरजापुर के 100 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर सारनाथ रवाना

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर के 100 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर सारनाथ रवाना


मीरजापुर, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड पहाड़ी के परिषदीय विद्यालयों के चयनित करीब 100 छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सारनाथ रवाना हुआ।

ब्लॉक संसाधन केंद्र से खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इससे पहले विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में चयनित सभी छात्र-छात्राएं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्र हुए, जहां उन्हें टोपी, टी-शर्ट, कॉपी और पेन वितरित किए गए।

छात्रों को नाश्ता कराने के साथ ही शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद सभी बच्चे दो बसों में सवार होकर उत्साह के साथ सारनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरेश कुमार, प्रिया सिंह, लवली सिंह, रविकांत दुबे, नीतू यादव, प्रशांत कुमार सिंह, शैलेश कुमार, विकास बंसल और प्रेमचंद्र सहित शिक्षक व विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story