माता-पिता रिश्तेदारी गए थे, घर में किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
माता-पिता रिश्तेदारी गए थे, घर में किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान


मीरजापुर, 18 अगस्त (हि.स.)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नौगवां गांव निवासी मुखिया कोल की 14 वर्षीय पुत्री पिंकी सोमवार रात घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गड़बड़ा गांव गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी ने कच्चे मकान की बंडेर में दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बात से नाराज होकर किशोरी ने यह कदम उठाया है। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story