मीरजापुर में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती मनी
मीरजापुर, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ई० राम लौटन बिंद के नेतृत्व में शुक्रवार को भरुहना स्थित पटेल चौक पर सांसद जनसंपर्क कार्यालय में अधिवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
कार्यक्रम में भारतीय चौरसिया महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, राम अनुज चौरसिया, मानवेंद्र चौरसिया तथा गौरव चौरसिया को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, मुन्नर पटेल, दिलीप पटेल, तुलसीदास प्रजापति, संतोष विश्वकर्मा, शंकर सिंह चौहान, उमाशंकर सोनी, बसंत लाल पाल, नमिता केसरवानी, अर्चना अग्रहरि समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

