भोगांव गौशाला पहुंची राज्यमंत्री, साल भर हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भोगांव गौशाला पहुंची राज्यमंत्री, साल भर हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश


मीरजापुर, 07 जुलाई (हि.स.)। पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने मंगलवार को विकास खंड कोन के भोगांव गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश की देखभाल, चारा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन कर गौशाला में मौजूद पशुओं की संख्या की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गौवंश के स्वास्थ्य एवं रखरखाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशाला में पूरे वर्ष हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पशुओं के खान-पान की व्यवस्था और बेहतर बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा गौशालाओं में गुणवत्तापूर्ण चारा, स्वच्छता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

इस दौरान जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र पाठक, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. विनय तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव चंदन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story