कन्नौज में समाज कल्याण मंत्री के अपमान पर फूटा आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया जाम

WhatsApp Channel Join Now
कन्नौज में समाज कल्याण मंत्री के अपमान पर फूटा आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया जाम


कन्नौज में समाज कल्याण मंत्री के अपमान पर फूटा आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया जाम


कन्नौज में समाज कल्याण मंत्री के अपमान पर फूटा आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया जाम


कन्नौज, 27 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) असीम अरुण काे कन्नौज में ही गुरुवार काे यहां जिला प्रशासन की ओर से ​यथोचित प्रोटोकॉल न मिलने और उन्हें अनावश्यक रूप से इंतजार कराये जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मकरंदनगर तिराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। सीओ और इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत कराया। लेकिन इस घटना से जिला प्रशासन की खूब किरकिरी हाे रही है।

शुक्रवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ता निहाल वर्मा की अगुवाई में मकरन्द तिराहे पर पहुंचे। यहां सड़क पर बैठकर भाजपाइयों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घण्टे तक यहां प्रदर्शन चलता रहा। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन व चक्का जाम किए जाने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।

प्रदर्शन कर रहे निहाल वर्मा ने आराेप लगाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश हो चुका है। यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण का रोमा स्मारक पर अपमान हुआ। जिसे हम सब पार्टी कार्यकर्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे। भाजपा नेत्री संध्या शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मंत्री असीम अरुण और उनकी पत्नी ज्योत्स्ना का न तो किसी तरह का स्वागत हुआ और न ही समय कोई अधिकारी वहां मौजूद था जबकि मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में समय से पहुंचे थे। इस अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष है।

कन्नौज में भाजपाइयों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ता जिलाधिकारी के माफी मांगने की जिद पर अड़े रहे।

यह है पूरा मामला

कन्नाैज शहर के रोमा स्मारक पर गुरुवार की शाम जिला प्रशासन की ओर से अपनी जड़ों को खोजें कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य यह कार्यक्रम 5:30 बजे से शुरू होना था। इसमें समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए समय से पहुंच गए। मंत्री के पहुंचने के बाद एसडीएम और फिर एडीएम आए। कार्यक्रम में कहा गया कि जिलाधिकारी के आने के बाद ही कार्यक्रम शुरु होगा। ऐसे में मंत्री असीम अरुण कार्यक्रम स्थल पर वह 45 मिनट तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उनका सब्र जवाब दे गया और वे असहज स्थिति में अपनी पत्नी ज्योत्स्ना और पार्टी नेताओं के साथ वहां से चले गए। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह कार्यक्रम शुरू कराया और कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की गयी। प्रशासन के मंत्री के प्रति इस रुखे व्यवहार से जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने भी इस कार्यक्रम से दूर रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

Share this story