गाेरखपुर में एमजीयूजी के विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
गाेरखपुर में एमजीयूजी के विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प


गोरखपुर, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के तत्वावधान में गुरुवार काे नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी के संयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें तथा स्वयं जागरूक बनकर समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. राम एवं डॉ. पूजा मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story