मीरजापुर में साइकिल के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने भरी ओलंपिक सपने की उड़ान

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर में साइकिल के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने भरी ओलंपिक सपने की उड़ान


- ‘संडेज ऑन साइकिल’ के शतकीय संस्करण पर निकली रैली, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मीरजापुर, 29 नवंबर(हि.स.)। सेहतमंद रहने का संकल्प और देश के ओलंपिक सपने को साकार करने का संदेश लेकर रविवार की सुबह मीरजापुर

जनपद की सड़कों पर साइकिलों का कारवां निकला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, फिट इंडिया मूवमेंट और मेरा युवा भारत (माय भारत) मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण पर भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शिव शंकर ने भरूहना चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली भरौना चौराहे से शुरू होकर पुलिस लाइन मीरजापुर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। साइकिल सवारों ने पेडलिंग टुवर्ड्स इंडियाज ओलंपिक ड्रीम के साथ फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम का संदेश दिया।

रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाने को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

रैली के सुगम और सुरक्षित संचालन में मीरजापुर यातायात पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में माय भारत के स्वयंसेवक हरीश निषाद, शिवम प्रजापति, रिंकेश, रोमी सिंह और सीता देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story