फांसी के फंदे पर झूलता मिला पीआरडी जवान का शव

WhatsApp Channel Join Now
फांसी के फंदे पर झूलता मिला पीआरडी जवान का शव


पीआरडी के जवान का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला

फर्रुखाबाद,02 जून (हि.स.)। जिले में थाना राजेपुर क्षेत्र स्थित ग्राम राजेपुर राठौरी में मंगलवार को एक पीआरडी जवान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी ।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजेपुर राठौरी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) में तैनात थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह उन्होंने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर सफेद गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story