घरेलू कलह के चलते राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
घरेलू कलह के चलते राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान


लखनऊ, 28 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मोहनलालगंज थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम कल्ली पूरब घाघ निवासी बबलू गौतम (40) राजमिस्त्री का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसने अपने घर के प्रथम तल पर बने कमरे में बिजली के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब सुबह परिवार को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि घरेलू विवाद के चलते बबलू गौतम ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story