युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी और ससुरालियों पर लगा प्रताड़ना का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी और ससुरालियों पर लगा प्रताड़ना का आरोप


लखनऊ, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर बेटे ने आत्महत्या की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि नगराम के अमेठियन का पुरवा गांव में रहने वाले प्रशांत कुमार सिंह (28) ने फांसी लगाकर जान दे दी है। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार से पूछताछ शुरू कर दी। पिता अशोक सिंह ने अपनी तहरीर में कहा बेटे की खुदकुशी के पीछे उसकी पत्नी ममता उर्फ रुचि सिंह और ससुरालियों की प्रताड़ना है। साल 2018 में बलरामपुर जिले की रहने वाली ममता सिंह से बेटे की शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि बहू और उसके परिवार की प्रताड़ना से आहत होकर बेटे ने अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story