युवक ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार काे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
काकोरी थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम बेलवा में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर तत्काल थाना काकोरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिवार से पूछताछ शुरू कर दी। मृतक की माता ने बताया कि उनके पुत्र विमल (18) ने रविवार सुब अपने खेत के पास स्थित आम के बाग में पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिजन किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसी कारण उन्होंने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और मृतक का अंतिम संस्कार स्वयं कर दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि मृतक शराब सेवन करता था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। मौके पर स्थिति सामान्य है एवं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

