उप्र के 74 जिलों में मेगा विधिक सेवा शिविर, 24 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

WhatsApp Channel Join Now
उप्र के 74 जिलों में मेगा विधिक सेवा शिविर, 24 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित


उप्र के 74 जिलों में मेगा विधिक सेवा शिविर, 24 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित


पहली बार इतने बड़े स्तर पर विधिक सहायता शिविर, एक ही स्थान पर मिला योजनाओं का लाभराष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रदेशव्यापी मेगा शिविर सफल

लखनऊ, 22 फरवरी (हि.स.)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रविवार को उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर में सायं 6.30 बजे तक कुल लाभार्थियों की संख्या 24,56,857 रही।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संतोष कुमार द्वितीय ने बताया कि पहली बार उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ है,जहां पर एक ही स्थल पर पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है जो कि एक अविस्मरणीय पल था।

उन्हाेंने बताया कि इन मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों में अनके जनपदों में प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं खण्डपीठ लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इन शिविरों के सफलतापूर्ण आयोजन में जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इस शिविर के सफलतापूर्ण आयोजन पर डा. (श्रीमती) मनु कालिया, सदस्य सचिव, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश के समस्त जनपद न्यायाधीश,न्यायिक अधिकारी एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारी को आपसी समन्वय एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए व्यक्तिगत आभार एवं धन्यवाद दिया किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story