पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेवा यात्रा तहत लगाये गए निःशुल्क शिविर, लोगों ने उठाया लाभ

WhatsApp Channel Join Now
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेवा यात्रा तहत लगाये गए निःशुल्क शिविर, लोगों ने उठाया लाभ


-चिकित्सकों की सेवा को मिला सम्मान, एनएमओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सराहा

मथुरा, 12 अप्रैल(हि.स.)। ब्रज प्रांत सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ’पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ के तहत रविवार को केएम अस्पताल द्वारा जनपद मथुरा के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयाेजित किये गये। यह शिविर दीनदयाल धाम (फरह), पानीगांव, उस्फार, तसिया और छटीकरा में लगाए गए, जहाँ ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।

शिविर के समापन पर एनएमओ द्वारा केएम अस्पताल के चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना की गई। संस्थान के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों को माला पहनाकर और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एनएमओ के अभियान प्रमुख ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य ब्रज प्रांत के प्रत्येक जिले में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। शिविर में केएम अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. शिवा कुमार (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. एकलव्य (टीबी एवं चेस्ट), डॉ. शुभम कुमार (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. निखिल त्यागी, डॉ. सचिन, डॉ. गौरव बघेल एवं डॉ. रुद्राक्ष शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया और बचाव के तरीके बताए। नर्सिंग स्टाफ पवन कुमार और फार्मेसी विभाग से मोहन ने मरीजों को दवाएं वितरित करने में सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केएम अस्पताल की प्रचार-प्रसार टीम के मैनेजर आमीन खान, हरेंद्र सिंह, पीआरओ दीपक कंसल सहित अचल अभियान प्रमुख अनूप, संघ प्रमुख तेजपाल, और आचार्य रामवती का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रधान अमित, रनवीर नेताजी, फतेह सिंह, राजवीर सिंह, सोनू, छैलेंद्र, रमेश, मुरारी और चंद्रभान ने व्यवस्थाएं संभालने में विशेष सहयोग प्रदान किया।------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story