श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नन्दोत्सव की धूम, बधाई गायन और नृत्य-संकीर्तन से गूंजा भागवत-भवन

WhatsApp Channel Join Now
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नन्दोत्सव की धूम, बधाई गायन और नृत्य-संकीर्तन से गूंजा भागवत-भवन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नन्दोत्सव की धूम, बधाई गायन और नृत्य-संकीर्तन से गूंजा भागवत-भवन


मथुरा, 05 सितम्बर(हि.स.)। श्री क़ृष्ण नगरी में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत भाद्रपद कृष्ण नवमी शनिवार को श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर भव्य नन्दोत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया।

उत्सव के दौरान श्रीभागवत भवन मंदिर प्रांगण को नंदभवन का दिव्य स्वरूप दिया गया था। शास्त्रीय मान्यताओं, श्रुतियों और स्मृतियों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में बधाई गायन तथा उद्दाम नृत्य-संकीर्तन से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा।

शनिवार इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में ब्रजवासी और दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भावमय नृत्य, संकीर्तन और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपनी खुशी जाहिर की। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी द्वारा भक्तों के बीच हजारों खिलौने, वस्त्र, बर्तन, मिष्ठान और अन्य सामग्री प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। शनिवार दोपहर में लीलामंच पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती शालिनी शर्मा, जगदीश ब्रजवासी और उनके सहयोगियों ने मनमोहक भजनों और बधाई गायन की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नज़र आए। संपूर्ण जन्मभूमि परिसर में ऐसा दिव्य वातावरण बना रहा, मानो सभी भक्त प्रत्यक्ष रूप से नंद बाबा और माता यशोदा को लल्ला के जन्म की बधाई दे रहे हों।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story