पद्मश्री मनु शर्मा की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश
वाराणसी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में बुधवार 28 अक्टूबर की शाम को
पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आयाेजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश द्वारा पद्मश्री मनु शर्मा की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। उक्त जानकारी आयोजन से जुड़े पीयूष कुमार ने मंगलवार काे दी।
पीयूष कुमार ने बताया कि प्रभात प्रकाशन की ओर से पद्मश्री मनु शर्मा की तीन पुस्तकों राणा सांगा, तीन प्रश्न और के बोले मां तुमि अबले को पुनर्प्रकाशित किया जा रहा है। इसके लोकार्पण के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और जाने माने पत्रकार राम बहादुर राय करेंगे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक एवं पूज्य स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती जी महाराज उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रभात प्रकाशन और हमारे मनु न्यास के संयुक्त प्रयास से हो रहा है। कार्यक्रम में साहित्य एवं पत्रकारिता जगत के तमाम शख्सियत भी उपस्थित रहने वाली हैं। पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में वाराणसी के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

