गंगा में उतराया मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

WhatsApp Channel Join Now
गंगा में उतराया मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी


मीरजापुर, 21 मार्च (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिवाला घाट पर शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ पुरुष का शव गंगा में उतराया मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि शनिवार अपराह्न गंगा किनारे से तेज दुर्गंध उठने पर आसपास के लोग घाट की ओर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह करीब 5-6 दिन पुराना है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story