मनीषा कुलश्रेष्ठ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
मनीषा कुलश्रेष्ठ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित


मनीषा कुलश्रेष्ठ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित


सोनभद्र, 18 नवंबर (हि.स.)। विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में

बुधवार को देश की प्रतिष्ठित उपन्यासकार मनीषा कुलश्रेष्ठ को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 51000 रुपये का चेक देकर चतुर्थ ठाकुर प्रसाद सिंह साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी डा. अजय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि आज विन्ध्य कन्या महाविद्यालय परिसर में स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह का 102वीं जयंती समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि आई.एफ.एस. आरूषि मिश्रा, मनीषा कुलश्रेष्ठ, डॉ. अजय कुमार सिंह तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डा अंजलि विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरूषि मिश्रा ने मनीषा कुलश्रेष्ठ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनीषा कुलश्रेष्ठ की लेखनी और साहित्यिक विशेषताओं में कहानी और उपन्यास इनकी प्रमुख विधाये है। इन्होंने समकालीन समाज, स्त्री जीवन और बदलते संबंधों को कथा का विषय बनाया, इनकी पृष्ठभूमि में राजस्थान का लोक सांस्कृतिक परिवेश और हिन्दी साहित्य की व्यापक परम्परा दिखाई देती है।

मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह ने मनीषा कुलश्रेष्ठ को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 51 हजार रुपये का चेक देकर चतुर्थ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779001 Articles

Share this story