बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव


मीरजापुर, 09 मई (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के काशी सरपती गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष आत्माराम यादव ने बताया कि गांव निवासी 35 वर्षीय विजय शंकर यादव का शव घर के कमरे में सीलिंग फैन से गमछे के सहारे लटकता मिला। मृतक की पत्नी रीमा देवी अपने मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के जिउती गांव गई थी। सूचना मिलने पर उसने आने तक कमरा न खोलने को कहा। पुलिस मौके पर पहुंची शाम चार बजे महिला के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मृतक की पत्नी करीब डेढ़ माह से मायके में थी। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल पर हुई बातचीत के बाद युवक ने यह कदम उठाया हो। फिलहाल कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story