हाईवे किनारे नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

WhatsApp Channel Join Now
हाईवे किनारे नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच


कानपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-अलीगढ़ हाईवे किनारे हिंदूूपुर मोड़ के पास मंगलवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक पर्स, मोबाइल फोन, ट्रेन का टिकट समेत कुछ अन्य दस्तावेज रखे मिले। मोबाइल फोन की जांच के आधार पर मृतक की पहचान कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव निवासी राजेश सिंह (42) के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मिले सामान को सुरक्षित कर लिया। युवक हाईवे किनारे किस वजह से पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसने फंदा लगाया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरौल थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि मोबाइल फोन के जरिए मृतक की पहचान हुई है। उसके स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। स्वजन के पहुंचने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story