मीरजापुर : चुनार गंगा पुल से बीए के छात्र ने लगाई नदी में छलांग, तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : चुनार गंगा पुल से बीए के छात्र ने लगाई नदी में छलांग, तलाश जारी


मीरजापुर, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर चुनार गंगा सेतु से बीए की पढ़ाई कर रहे छात्र

ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान कृष्णा (20) पुत्र बबलू निवासी मिसिरपुरा के रूप में हुई है। वह मगरहा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने अचानक पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना देख पुलिस काे सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया।

थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story