पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

WhatsApp Channel Join Now
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान


मीरजापुर, 14 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर ज़िले में चुनार कोतवाली क्षेत्र स्थित चूड़ियां पहाड़ पर गुरुवार दोपहर बरगद के पेड़ से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, बल्लीपुर गांव के कुछ बच्चे बकरी चराने के लिए चूड़ियां पहाड़ की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बरगद के पेड़ से लटक रहे युवक के शव पर पड़ी। घबराए बच्चे तत्काल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। घटना स्थल पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और उसकी पहचान कराने में जुट गई। मृत युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मामले की जांच की जा रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story