ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत


मीरजापुर, 06 मई (हि.स.)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धनसिरिया गांव निवासी 90 वर्षीय पारसनाथ सिंह सुबह अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र दौलत सिंह ने बताया कि पारसनाथ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story