ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, नहीं हो सकी पहचान

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, नहीं हो सकी पहचान


मीरजापुर, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

नरायनपुर चौकी इंचार्ज आशीष कुमार के अनुसार, अधेड़ की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के शरीर पर गंजी और केसरिया रंग का गमछा मिला है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।

थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story