खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की करंट से मौत

WhatsApp Channel Join Now
खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की करंट से मौत


मीरजापुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में शुक्रवार देर शाम खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनगढ़ा गांव निवासी रामनाथ (58) शुक्रवार देर शाम घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित अपनी पाही पर खेत की रखवाली करने गए थे। खेत के पास आंधी-तूफान के कारण बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसमें करंट आ रहा था। उसकी चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़े। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। वहां चिकित्सक विमल कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामनाथ की पत्नी की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक छा गया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली के करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769713 Articles

Share this story