टाटा मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत

WhatsApp Channel Join Now

मीरजापुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सबेसर ग्राम सभा में सोमवार को सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध दुकान के लिये सामान लेने जा रहे थे।

बताया गया कि सबेसर निवासी मोती प्रजापति (62) घर से लोरान बस्ती के पास दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान कछवा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से घायल मोती प्रजापति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजगीर का कार्य करते थे। प्रभारी निरीक्षक कछवां अमरजीत चौहान ने बताया कि थाना शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story