रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, उपचार के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, उपचार के दौरान मौत


- पड़री थाना क्षेत्र के पचपुलवा के पास हुआ हादसा

- गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल में कराया गया था भर्ती

मीरजापुर, 28 मई (हि.स.)। पड़री थाना क्षेत्र के तोषवा गांव स्थित पचपुलवा के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार भगेसर गांव निवासी प्रिंस शर्मा (20) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा बुधवार देर शाम किसी कार्य से मोहनपुर पहाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तोषवा गांव के समीप पचपुलवा के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story