लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान


लखनऊ, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मड़ियाव थाना में तैनात उपनिरीक्षक आदित्य द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि हिन्द हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, आईआईएम रोड, महर्षि यूनिवर्सिटी के निकट एक युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक युवक फांसी पर लटका हुआ है। उसकी पहचान मुतक्कीपुर निवासी हरि मोहन त्रिपाठी (49) के रूप में हुई। फांसी के फंदे से नीचे उतारकर युवक काे उसके साले अभिषेक ने इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो साले अभिषेक ने बताया कि जीजा हरि मोहन त्रिपाठी ने भोर 03:30 बजे अपने आवास पर फांसी लगाई थी। चिकित्सकों ने छह बजे के करीब उनको मृत घोषित कर दिया। हरिमोहन पूर्व में उपहार ग्रुप ऑफ कंपनी (पान मसाला) में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह कोई नौकरी नहीं कर रहे थे। उनकी 02 पुत्रियां हैं। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story