महोबा में रोपित हाेंगे 77 लाख पौधे, कृषि विभाग तैयार करेगा विशिष्ट वन

WhatsApp Channel Join Now
महोबा में रोपित हाेंगे 77 लाख पौधे, कृषि विभाग तैयार करेगा विशिष्ट वन


महोबा में रोपित हाेंगे 77 लाख पौधे, कृषि विभाग तैयार करेगा विशिष्ट वन


महोबा, 07 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मंगलवार काे जिला वृक्षारोपण समिति, और जिला पर्यावरण समिति के साथ बैठक कर गड्ढा खदान की प्रगति की जानकारी हासिल कर प्रत्येक विभाग को कम से कम एक बड़े स्थलों पर 1000 पौधे रोपित कर उनके उनकी सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग द्वारा 8 हेक्टेयर जमीन पर एक हजार पौधे रोपित कर विशिष्ट वन तैयार किया जाएगा। नदी किनारे बांस, अर्जुन एवं जामुन की पौध लगाई जाएगी।

मंगलवार को जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी देबाषीश जेना द्वारा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को बताया कि पूरे प्रदेश में शासन के निर्देशानुसार 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें महोबा जनपद में 76 लाख 83 हजार 800 पौधों का रोपण वन विभाग व 25 अन्य विभागों द्वारा मिलकर किया जायेगा। वन विभाग द्वारा 40 लाख 92 हजार पौधे वन क्षेत्रों में लगाये जायेंगे एवं अन्य विभागों द्वारा 35 लाख 91 हजार 800 पौधों का रोपण किया जायेगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने गड्ढा खुदाई का कार्य समय से पूर्ण करने और प्रत्येक विभाग को कम से कम एक-एक बड़े स्थलों पर 1000 पौधे लगाने और उक्त स्थलों की सुरक्षा, सिंचाई की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चन्द्रावल नदी किनारे बसे 9 गांवों में दोनो कोनो पर पौधरोपण किये जाने और उनको संरक्षण एवं बचाने का प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक नगर पंचायत,नगर पालिका में अर्बन वन बनाये जाने हेतु सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार एवं प्रभागीय वनाधिकारी देबाशीष जेना, प्रभागीय वनाधिकारी, महोबा, सदर एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय समेत कार्यदायी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य मौजूद रहे हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story