तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् के उदघोष से गूंज उठी वीरभूमि महाेबा

WhatsApp Channel Join Now
तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् के उदघोष से गूंज उठी वीरभूमि महाेबा


तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् के उदघोष से गूंज उठी वीरभूमि महाेबा


तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् के उदघोष से गूंज उठी वीरभूमि महाेबा


महोबा, 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें नगर के जीजीआईसी, एनआर पब्लिक स्कूल, साहू मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रियंका कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर समेत अन्य स्कूलों के हजारों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी आवास से प्रारंभ होकर कचहरी, परमानंद तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए आल्हा चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, एसपी शशांक सिंह, समेत अन्य अधिकारी और स्कूली छात्र छात्राएं हाथों तिरंगा थाम कर राष्ट्रवाद के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने यात्रा के समापन के बाद छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया है। तो वहीं स्कूली बच्चों ने जोश से वंदे मातरम और भारत माता की जय का उदघोष किया। जिलाधिकारी ने कहा कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। लोगों से अपने- अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।

इस दौरान एडीएम, एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय, एएसपी वंदना सिंह, बीएसए राहुल मिश्रा, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story