महोबा : अधिकारियों ने परखी स्कूलों की हकीकत, मिड-डे-मील और उपस्थिति का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
महोबा : अधिकारियों ने परखी स्कूलों की हकीकत, मिड-डे-मील और उपस्थिति का लिया जायजा


महोबा : अधिकारियों ने परखी स्कूलों की हकीकत, मिड-डे-मील और उपस्थिति का लिया जायजा


महोबा : अधिकारियों ने परखी स्कूलों की हकीकत, मिड-डे-मील और उपस्थिति का लिया जायजा


महोबा : अधिकारियों ने परखी स्कूलों की हकीकत, मिड-डे-मील और उपस्थिति का लिया जायजा


महोबा, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर जिले में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मिलीं कमियों को दुरस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि जनपद के सरकारी विद्यालयों की कमियों को जानकर उन्हें दूर करने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अभियान चलाकर उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के द्वारा विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है।

सदर उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय शाहपहाडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। जहाँ बच्चों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाएं सही पायी गई। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अकौना का निरीक्षण किया गया। वहीं तहसीलदार कुलपहाड़ सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजरारी, प्राथमिक विद्यालय खैररिया, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतपुर, प्राथमिक विद्यालय बौरा, मसूदपुरा, किल्हौवा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ इटौरा का औचक निरीक्षण कर धरातल पर हकीकत को परखा है। अधिकारियों ने शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे-मील की गुणवत्ता, शौचालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

पंचायत राज अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय काली पहाड़ी एवं कंपोजिट विद्यालय गंज का निरीक्षण किया गया। जहाँ दोनों विद्यालयों में कक्षा में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर प्रधानाध्यापक को आवश्यक कार्यवाही कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गए।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में वर्षा के कारण बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। कुछ विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी भी मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ इटौरा एवं प्राथमिक विद्यालय किल्हौवा में विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या पाई गई। अधिकारियों ने तत्काल जल निकासी कराने और साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तो वहीं परियोजना निदेशक डीआरडीए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरवारा का निरीक्षण किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान अधिकारियों बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड डे मील की हकीकत परखी है।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story