महोबा : मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिला थाने में मॉडल शक्ति केंद्र और शिशु गृह का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
महोबा : मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिला थाने में मॉडल शक्ति केंद्र और शिशु गृह का शुभारंभ


महोबा : मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिला थाने में मॉडल शक्ति केंद्र और शिशु गृह का शुभारंभ


महोबा, 20 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के तहत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने मंगलवार को महिला थाने में नवनिर्मित मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र एवं क्रेच (शिशु गृह) का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसमें बच्चों के खेलने, पढ़ने, मनोरंजन, सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। तो वहीं बच्चों की देखभाल के लिए केयरटेकर की भी व्यवस्था की गई है।

मंगलवार को जनपद मुख्यालय में पुलिस कार्यालय के पास नवनिर्मित महिला थाने में शिशु गृह के शुभारंभ के मौके पर एसपी शशांक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित इस अभियान के अंतर्गत यह केंद्र स्थापित किया गया है।

मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं महिला थाने में स्थापित क्रेच (शिशु गृह) पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें बच्चों के खेलने, पढ़ने, मनोरंजन और विश्राम के लिए खिलौने, पुस्तकें, छोटे टेबल-कुर्सियों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों की देखभाल के लिए केयरटेकर की भी व्यवस्था की गई है।

इस पहल से विशेषकर उन महिला पुलिसकर्मियों एवं पुलिसकर्मी दंपतियों को राहत मिलेगी, जिन्हें ड्यूटी के साथ-साथ बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। अब वे निश्चिंत होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पहल पुलिसकर्मियों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बेहतर कार्य वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिसकर्मियों को अनुकूल एवं सहयोगात्मक वातावरण देना जरूरी है ताकि वे तनावमुक्त होकर कार्य कर सकें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ सदर रविकांत गोंड, महिला थाना प्रभारी निकिता शुक्ला, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह, स्कूली छात्राएं सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763928 Articles

Share this story