बांधों के जलस्तर की नियमित हो निगरानी,बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की हो तैनाती : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
बांधों के जलस्तर की नियमित हो निगरानी,बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की हो तैनाती : जिलाधिकारी


बांधों के जलस्तर की नियमित हो निगरानी,बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की हो तैनाती : जिलाधिकारी


महोबा, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ से होने वाले नुकसान को लेकर बुधवार को बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक की और बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने साथ ही तहसीलों के एसडीएम को बाढ़ चौकियों की स्थिति ठीक करा उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए।

बुधवार को जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी को बाढ़ चौकी की स्थिति देखने और उसे ठीक कराने एवं उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी चौकियों पर कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर, संबंधित एसएचओ के नंबर एवं गोताखोरों की लिस्ट लगाए जाने एवं नाव की उपलब्धता एवं उसके मालिक के नाम व नंबर लिस्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को महाेबा के समस्त बांधों उर्मिल बांध , चंद्रावल बांध, मझगांव बांध,कबरई बांध,लहचुरा बांध , क्योंलारी बांध के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखने, बांधों के आस पास के जिन जिन ग्राम में बांधों का जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़ने पर प्रभावित होने की संभावना रहती है, उन समस्त ग्रामों को एलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए। जिससे कि अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो इसके साथ ही कहा कि जिन ग्रामों में जलभराव होने की संभावना है, उन सभी ग्रामों में राजस्व की टीम के माध्यम से क्या करें क्या न करें के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाए।सिंचाई विभाग ऐसे बांधों एंव तालाबों का विश्लेषण कर सुरक्षात्मक उपाय करें ,जिससे डूबने की कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो। इसके साथ ही बांधों पर ड्यूटी पर लगे सिंचाई विभाग की टीम के लिए रस्सी, लाईफ जैकेट हेलमेट,टार्च, बोट रस्सी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में एडीएम कुंवर पंकज, एडीएम नमामि गंगे सूर्यकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता महोबा,मौदहा बाध, जल संस्थान, मुख्य पशु चिकित्सा, स्वास्थ विभाग, जिला कृषि अधिकारी,समेत अन्य उपस्थित रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story