राष्ट्र के विकास और योजनाओं के निर्माण की मजबूत नींव है जनगणना : पंकज बिंदुआ

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र के विकास और योजनाओं के निर्माण की मजबूत नींव है जनगणना : पंकज बिंदुआ


महोबा, 21 नवंबर (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद के विद्यालयों में शनिवार को जनगणना एवं मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को सटीक जनगणना के महत्व और लोकतंत्र में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया है। छात्र छात्राओं को जनगणना एवं मतदाता जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया है।

शनिवार को जनपद के चरखारी कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनगणना एवं मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक पंकज बिंदुआ ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास और योजनाओं के निर्माण की मजबूत नींव है, इसलिए प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं और उनके परिवारजनों से शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान करते हुए कहा कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र का आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थी समाज में जागरूकता के सबसे प्रभावी दूत हैं। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपने-अपने परिवार और आसपास के लोगों को जनगणना के प्रति सही जानकारी देने तथा आगामी चुनावों में बिना किसी भेदभाव के मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र छात्राओं को जनगणना एवं मतदाता जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया और जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780947 Articles

Share this story