महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिये निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिये निर्देश


फिरोजाबाद, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गॉड ने रविवार को सखी वन स्टॉप सेंटर जिला अस्पताल परिसर फिरोजाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, अभिलेखों एवं पीड़िताओं व आगंतुकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।

महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव प्रदान किए। आयोग सदस्य द्वारा कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई की गई। जिसमें प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई उपरांत संबंधित थाना एवं सीओ सिटी को आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं पीड़िता, शिकायतकर्ता की समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों के समन्वय से शिकायत का निराकरण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई।

कार्यक्रम के अंतिम मोड पर रेड तपे मूवमेंट का संचालन कर लाल फीता पेड़ के इर्द गिर्द बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सीओ सिटी चंचल त्यागी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी निधि, महिला कल्याण विभाग से ज़िला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी ज़िला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, काउंसलर व प्रभारी सखी वन स्टॉप सेंटर शिक्षा सारस्वत, स्टाफ नर्स शशि माला, विपिन मिश्रा लेखाकार, मल्टी टास्क वर्कर्स संगीता एवं धीरज, पुलिस विभाग से थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार व कांस्टेबल सखी वन स्टॉप सेंटर में उपस्थित महिला कांस्टेबल प्रीति सागर रितु थाना रामगढ़, राखी थाना उत्तर, वन स्टॉप सेंटर होम गार्ड कमलेश एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story