महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना प्रधानमंत्री का एक अभूतपूर्व कदम : बबीता चौहान

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना प्रधानमंत्री का एक अभूतपूर्व कदम : बबीता चौहान


महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना प्रधानमंत्री का एक अभूतपूर्व कदम : बबीता चौहान


फिरोजाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने काे एक अभूतपूर्व कदम बताया है। उन्हाेंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि नारी तू नारायणी की भावना को धरातल पर साकार करने का माध्यम है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान साेमवार काे फिरोजाबाद जनपद के विकास भवन सभागार में नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं और विधायी सुधारो पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बबीता चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ शुरुआत की थी, आज वह अपने शीर्ष स्तर पर है। आज बेटियां सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक हर दृष्टि से सुरक्षित और सक्षम बना रही हैं। उन्हाेंने कहा कि आज पंचायत में 64 प्रतिशत महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं। महिलाएं अब केवल सहभागी नहीं बल्कि डिसीजन मेकिंग की भूमिका में है और अपने कार्यों के माध्यम से समाज के सामने नई मिसाल पेश कर रही हैं। सरकार ने जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच तैयार किया है। आज की नारी जागरुक है और अपने अधिकारों के लिए तैयार है और हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आधी आबादी को पूर्ण न्याय दिलाना है। जब-जब महिलाओं को अवसर मिला है उन्होंने अपनी योग्यता को साबित किया है। आज महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही हैं। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया है कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और समाज के नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा, आंगनबाड़ी और अध्यापिकाओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य आदि उपस्थित रहें।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story