महावीर जयंती पर वाराणसी में निकाली गई शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
महावीर जयंती पर वाराणसी में निकाली गई शोभायात्रा


वाराणसी, 31 मार्च (हि. स.)। महावीर जयंती के अवसर पर वाराणसी में श्री दिगंबर जैन समाज काशी संस्था ने मैदागिन स्थित बिहारीलाल दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने अहिंसा परमो धर्म के संदेश के साथ हाथों में पालकी उठाकर जमकर उद्घोष किया और इसके बाद नीचीबाग, चौक, ठठेरी बाजार, सोरा कुआं से होते हुए ग्वाल दास साहू लेन स्थित पंचायती जैन मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया।

संस्था के अशोक जैन ने कहा कि शोभा यात्रा में पदाधिकारी और लोगों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया है। आस्था और उमंग से भरपूर शोभा यात्रा में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। भगवान महावीर के संदेश के साथ यह यात्रा विभिन्न स्थानों पर होते हुए समापन के साथ ही अपना उद्देश्य पूरा कर चुकी है। उन्हाेंने कहा, धर्म को ऊपर रखकर कर्म के साथ चलने के अहिंसावादी संदेश को हमने समाज को दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story